Crime Jharkhand News Latest News ranchi

रांची में टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

रांची: राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेन्द बाजार का रहने वाला है।

Jharkhand News Latest News ranchi

हजारीबाग में 12 वर्षीय बच्ची की हत्या के विरोध में विष्णुगढ़ बंद, लोगों में उबाल

हजारीबाग: जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के कोसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या की दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को विरोध स्वरूप विष्णुगढ़ पूरी तरह बंद रहा। दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और हालात लॉकडाउन जैसे नजर आए। सड़कों पर कम आवाजाही और बंद दुकानों ने घटना की गंभीरता को साफ तौर पर दिखाया।

Uncategorized

उलिहातू में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का ऐतिहासिक दौरा, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातू गांव एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन यहां पहुंचे। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Jharkhand News Latest News ranchi

रामनवमी के दिन CBSE 12वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों को नहीं होगी असुविधा, छात्रों के लिए प्रशासन की खास तैयारी

रामनवमी पर्व और CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के एक ही दिन पड़ने को लेकर रांची जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Jharkhand News Latest News ranchi

जन सेवा के लिए सम्मानित की गई मुखिया पिंकी देवी

सरिया-उत्तरी छोटानागपुर में आयोजित मुखिया सम्मेलन में मंदरामो पूर्वी पंचायत की मुखिया पिंकी देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

Latest News National ranchi

रांची: बिजली उपभोक्ताओं को झटका, नए टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू

रांची | झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 26-27 के लिए नए टैरिफ की घोषणा कर दी है। आयोग के अध्यक्ष नवनीत कुमार ने आज रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि नया टैरिफ 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। नए टैरिफ में 6.12% की वृद्धि की गई है।

Jharkhand News Latest News ranchi

रांची: एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने को प्रशासन सख्त, DC ने की उच्चस्तरीय बैठक

रांची: जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने कार्यालय कक्ष में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करना, समस्याओं की समीक्षा करना और त्वरित समाधान निकालना था।

Jharkhand News Latest News ranchi

रांची: RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से जारी, 25% सीटों पर होगा दाखिला

रांची: शिक्षा के अधिकार को जमीनी स्तर पर लागू करने की दिशा में रांची जिला प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE), 2009 के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन दिलाने की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संचालित की जा रही है।

Crime Jharkhand News Latest News ranchi

रांची में JTDC घोटाला: 10.40 करोड़ की हेराफेरी पर ED का पहला केस दर्ज

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वर्ष 2026 का अपना पहला बड़ा मामला दर्ज करते हुए झारखंड पर्यटन विकास निगम (JTDC) में करीब 10 करोड़ 40 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता का खुलासा किया है। इस बहुचर्चित घोटाले में निगम अधिकारियों, बैंक प्रबंधन और बाहरी नेटवर्क की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Jharkhand News

पार्थिव शरीर लाने के लिए विदेश मंत्रालय और दुबई दूतावास के संपर्क में हैं संजय सेठ

रांची। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण स्टेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन, रांची निवासी राकेश रंजन सिंह जी का निधन हार्ट अटैक से हो गया। आज रांची के अरगोड़ा चौक पर स्थित उनके आवास पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कैप्टन राकेश के परिवारजनों से मुलाकात की।