जन सेवा के लिए सम्मानित की गई मुखिया पिंकी देवी

सरिया-उत्तरी छोटानागपुर में आयोजित मुखिया सम्मेलन में मंदरामो पूर्वी पंचायत की मुखिया पिंकी देवी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पंचायती राज विभाग की मंत्री दीपिका पांडेय की अध्यक्षता में भव्य मुखिया सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में मंदरामो पूर्वी पंचायत की मुखिया पिंकी देवी को उनके उत्कृष्ट कार्य, जनसेवा और पंचायत विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

पिंकी देवी ने अपने कार्यकाल में स्वच्छता, पेयजल, सड़क और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है। उनकी सक्रियता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की पहल ने उन्हें एककप्रिय जनप्रतिनिधि बना दिया है।

सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान पूरे पंचायत के ग्रामीणों का है और आगे भी विकास कार्य इसी तरह जारी रहेंगे।

#Sariya #NorthChotanagpur #MukhiyaSamman #PinkyDevi #PanchayatiRaj #Hazaribagh #JharkhandNews #RuralDevelopment #GrassrootLeadership #Panchayat #LocalLeadership

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading