कोडरमा में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत लेकिन फसलों को नुकसान

झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार शाम हुई झमाझम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए थे और शाम होते ही तेज बारिश शुरू हो गई, जो करीब 40 से 50 मिनट तक जारी रही। मई के शुरुआती सप्ताह में बढ़ते तापमान पर इस बारिश ने ब्रेक लगा दिया, जहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हालांकि, इस बारिश के साथ चली तेज आंधी और हवा के झोंकों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवाओं के कारण आम की फसल को भारी नुकसान हुआ, वहीं खलिहानों में रखी रबी फसल भी भीगकर खराब हो गई।

वहीं नगर क्षेत्र में जलजमाव की समस्या भी सामने आई। कोडरमा नगर पंचायत के कई इलाकों में नालियां जाम रहने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक मौसम ऐसा ही सुहाना बना रह सकता है और बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading