Jharkhand News ranchi

रांची जीपीओ से लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा का शुभारंभ, रांची–सिमडेगा रूट पर पहली गाड़ी रवाना

रांची। भारतीय डाक विभाग के अंतर्गत रांची जीपीओ से आज लॉजिस्टिक पोस्ट सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर रांची–सिमडेगा मार्ग के लिए पहली लॉजिस्टिक पोस्ट गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Jharkhand News ranchi

झारखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

हेमंत सरकार ने राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं, जिसमें 17 जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं और कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.  इसका आदेश कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को जारी किया।

National ranchi Sports

खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, मलखम्ब टीम ने जीता कांस्य पदक

झारखंड के प्रतिभाशाली मलखम्ब खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर राज्य का नाम रोशन किया है। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सरगुजा गांधी स्टेडियम में आयोजित खेलो इंडिया जनजातीय खेल 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों ने आज राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की।

Jharkhand News National

रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में कार्रवाई के बाद उजड़ी रोज़ी-रोटी, 254 दुकानों के टूटने से सैकड़ों परिवार प्रभावित

रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में हाल ही में हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई ने कई परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है। जहां कभी श्रद्धालुओं की भीड़, दुकानों की चहल-पहल और रोजगार की उम्मीदें दिखती थीं, आज वहां मलबा और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Jharkhand News

गढ़वा जिले के केतार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत  तीन कर्मी निलंबित

केतार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत तीन कर्मियों पर गाज गिरी है। उपायुक्त दिनेश यादव ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Jharkhand News ranchi

रांची में अवैध गैस कारोबार कई जगहों पर छापेमारी

राजधानी रांची के चुटिया इलाके में गुरुवार जिला प्रशासन ने अवैध गैस कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए। गुप्त सूचना के आधार पर साईं कॉलोनी समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

Jharkhand News ranchi

रांची में सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत उच्चस्तरीय समिति गठित

रांची में शहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाया गया है, झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा, उनकी गुणवत्ता जांच, रेजोल्यूशन सुधार और नए स्थानों पर कैमरे लगाने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है।

Jharkhand News ranchi

SIR – झारखंड निर्वाचन विभाग सक्रिय

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद राज्य निर्वाचन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

Jharkhand News ranchi

जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 70 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी…

Jharkhand News ranchi

राँची में 12 अप्रैल को होगी उत्पाद सिपाही परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर राँची जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।