हेमंत सरकार ने राज्य में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के व्यापक तबादले किए हैं, जिसमें 17 जिलों के उपायुक्त (डीसी) बदले गए हैं और कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसका आदेश कार्मिक विभाग ने शुक्रवार को जारी किया।
अफसरों के ट्रांसफर और पदस्थापन की लिस्ट जारी की गई. कई अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिलों का उपायुक्त बनाया गया. पांच डीडीसी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए डीसी के पद पर प्रमोट किया गया.
लातेहार के डीसी उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का नया डीसी बनाया गया है, जबकि कोडरमा के वर्तमान डीसी ऋतुराज को रामगढ़ भेजा गया है. जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशिष को कोडरमा का नया एसपी नियुक्त किया गया है. अनुदीप सिंह को पाकुड़ का एसपी बनाया गया है. देवघर में शशि प्रकाश सिंह को उपायुक्त और प्रवीण पुष्कर को पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है.
चतरा में भी बदलाव हुआ है, जहां कृति श्री का तबादला कर रवि आनंद को नया उपायुक्त बनाया गया है. रवि आनंद इससे पहले जामताड़ा में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. लोहरदगा में संदीप कुमार मीणा को डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि राजीव रंजन को पूर्वी सिंहभूम का उपायुक्त बनाया गया है. अनन्य मित्तल को गढ़वा और दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को पलामू का उपायुक्त बनाया गया है.
इसके अलावा, कई डीडीसी को प्रमोट कर डीसी की जिम्मेदारी दी गई है. खूंटी के डीडीसी आलोक कुमार को जामताड़ा, गोड्डा के डीडीसी दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज और गुमला के डीडीसी दिलेश्वर महतो को गुमला का डीसी बनाया गया है. हेमंत सती को साहिबगंज से हटाकर हजारीबाग का डीसी बनाया गया है. कुछ अधिकारियों को फिलहाल कार्मिक विभाग में योगदान देने को कहा गया है, जिनमें कर्ण सत्यार्थी, आर रानिटा, दिनेश यादव और चंदन कुमार शामिल हैं. वहीं पलामू की डीसी रही समीरा एस को भी नई पोस्टिंग का इंतजार है.
ये हैं जिलों के नए डीसी
राजीव रंजन : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)
संदीप कुमार : लातेहार
अनन्य मित्तल : गढ़वा
दिलेश्वर महतो : गुमला
श्रीमती मेघा भारद्वाज : पाकुड़
लोकेश मिश्रा : गोड्डा
शशि प्रकाश सिंह : देवघर
उत्कर्ष गुप्ता : कोडरमा
हेमंत सती : हजारीबाग
मनीष कुमार : पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा)
ऋतुराज : रामगढ़
रवि आनंद : चतरा
दीपक कुमार दुबे : साहिबगंज
दिलीप प्रताप सिंह शेखावत : पलामू
सौरभ कुमार भुवानिया : खूंटी
संदीप कुमार मीना : लोहरदगा
आलोक कुमार : जामताड़ा
