जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 70 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (HLO) को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से रांची जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में उपायुक्त-सह-प्रधान जिला जनगणना पदाधिकारी श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में 70 फील्ड ट्रेनर्स के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

रांची जिले के कुल 70 फील्ड ट्रेनर्स को 35-35 के दो बैचों में विभाजित किया गया है। यह प्रशिक्षण समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित कक्ष संख्या 505 में आयोजित किया जा रहा है, जहां जिला मास्टर ट्रेनर्स एवं जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रथम बैच: 09, 10 एवं 11 अप्रैल 2026 द्वितीय बैच: 13, 15 एवं 16 अप्रैल 2026

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें पारंपरिक तरीकों के बजाय पूरी तरह डिजिटल माध्यम अपनाया जा रहा है। फील्ड ट्रेनर्स को CMMS पोर्टल एवं हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल ऐप के जरिए डेटा संग्रहण, मकान सूचीकरण और गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

प्रशिक्षण में यह भी बताया जा रहा है कि किस प्रकार सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से आंकड़ों का संकलन किया जाए, ताकि आगे की विकास योजनाओं के लिए विश्वसनीय डेटा उपलब्ध हो सके।

स अवसर पर उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनगणना 2027 केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी पहल है, जिसके माध्यम से प्राप्त आंकड़े भविष्य की योजनाओं, नीतियों और संसाधनों के वितरण का आधार बनेंगे।

उन्होंने सभी फील्ड ट्रेनर्स से अपील की कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और अपने-अपने क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना का कार्य पूरी सटीकता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading