राधा गोविंद यूनिवर्सिटी परीक्षा केंद्र रद कंप्यूटर गड़बड़ी के बाद रामगढ़ के परीक्षा केंद्र पर JEE Main-2 पर रोक

झारखंड के रामगढ़ स्थित राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में अब JEE Main-2 परीक्षा आयोजित नहीं होगी। परीक्षा केंद्र पर कंप्यूटर से छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले के सामने आने के बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने इस केंद्र पर परीक्षा कराने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रबंधन को ईमेल के माध्यम से सूचना दी गई।

जेईई मेन परीक्षा में फर्जीवाड़े के बाद राधा गोविंद यूनिवर्सिटी का परीक्षा केंद्र रद कर दिया गया है। अब 2 से 8 अप्रैल तक होने वाली परीक्षाएं रांची के तुपुदाना स्थित अन्य केंद्रों पर होंगी। उपायुक्त की रिपोर्ट पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने यह फैसला लिया। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

परीक्षार्थी रांची के टुपुदाना सहित अन्य परीक्षा केंद्र में परीक्षा में शामिल होंगे। इस बाबत परीक्षार्थियों को आनलाइन सूचित भी कर दिया गया है। इधर मामला सामने आने के बाद रामगढ़ उपायुक्त की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आलोक में टाटा कंसल्टेंसी सर्विस ने इस आशय से संबंधित मेल राधा गोविंद यूनिवर्सिटी को भेज दिया है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading