उड़ान-2.0 से रांची को मिलेगी नई उड़ान, झारखंड में दो नए एयरपोर्ट

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित उड़ान (यूडीएएन) योजना यानी उड़ान-2.0 को मंजूरी मिलने के बाद झारखंड में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर उम्मीद जगी है।

इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत देशभर में 100 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिसका सीधा लाभ झारखंड, खासकर रांची को मिलने की संभावना है। रांची एयरपोर्ट के डायरेक्टर विनोद कुमार ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि उड़ान-2.0 से राज्य में एयर कनेक्टिविटी का दायरा तेजी से बढ़ेगा। रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहले से ही राज्य का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है और आने वाले समय में इसे रीजनल एविएशन हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी।

योजना वर्ष 2026-27 से वर्ष 2035-36 तक लागू रहेगी, जिसके लिए 28,840 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया यह पहल सरकार के 2047 तक विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। योजना के तहत प्रदेश में बोकारो और धालभूमगढ़ एयरपोर्ट के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading