SRI (Society For Rural Industrialization) ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान का 42 वां स्थापना दिवस SRI के बरियातू प्रांगण में दिनांक 01.04.2026 मनाया गया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री एस. के. वर्मा, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, मेकॉन (भारत सरकार) उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा एस आर आई का 42 वर्षों का यह सफर झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है कई लोग संस्था के माध्यम से स्वरोजगार से जुड़े और ग्रामीण क्षेत्र में आज रोजगार के साथ-साथ लोगों को हुनरमद भी बना रहा है उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए ऐसी स्वयंसेवी संस्थाओं को आगे आना चाहिए हर एक व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ मिल सके ।
SRI के सचिव श्रीमती ऋणी सिन्हा , सीईओ श्री कुणाल सेन ने पिछले ४२ वर्षों के सफर में महत्वपूर्ण कार्यों का संछिप्त विवरण रखा तथा आने वाले दिनों में किये जाने वाले कार्यों पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम का संचालन संस्था की ऋणी सिंह एवं अभिनंदन कुमार ने किया इस अवसर पर सामाजिक संस्था के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम में झारखंड की 30 से अधिक संस्थाओं ने भाग लिया। साथ ही कई महिला एवं पुरुष समूहों की भी सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में BIT मेसरा, मेकॉन तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री आदित्य मल्होत्रा, डायरेक्टर फाइनेंस (मेकॉन) श्री सुनील सहाय, श्री मुरारी चौधरी (नीड्स), श्री अरविंद मित्रा (उपाध्यक्ष, SRI), श्री कुणाल सेन (सीईओ, SRI), श्रीमती ऋणी (सचिव, SRI) तथा श्री अभिनंदन कुमार (प्रोजेक्ट हेड) उपस्थित थे।
