30.03.2026

*प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेलो (ट्राइबल गेम्स) में कुश्ती में  नेहा ने जीता स्वर्ण पदक*
=================
=================
*पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची*
=================
==================================
*झारखंड की  झोली में अब तक 03 स्वर्ण ,01 रजत एवं 03 कांस्य पदक समेत 7 पदक*
==================================
*झारखंड कुश्ती टीम ने अबतक 03 स्वर्ण पदक एवं 01 कांस्य पदक समेत जीते 04 पदक  कल भी कई अहम मुकाबले*
==================================

खेल एवं युवा मामले,भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 25 मार्च से 03 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में *झारखंड कुश्ती टीम* ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नेहा ने 53 किलो वर्ग में असम की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया ।

*रायपुर में हुए पुरुष  हॉकी मैच में* झारखंड  हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए
मध्यप्रदेश को एकतरफा मुकाबले में
8-1 से हराकर फाइनल में पहुंच गई।
      जिसमें  दिलबर बारला , असीम तिर्की के दो – दो, नवीन केरकेट्टा, जयमशीह टूटी,सिमोन बोदरा, जोसेफ  एक्का के एक – एक महत्वपूर्ण गोल शामिल है। वही टीम मैनेजर मनोहर टोपनो, कोच आदम  होरो समेत सपोर्ट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*एथलेटिक्स* में एमानुएल किस्कू 110 मीटर हर्डल्स एवं चिंतामणि टूटी 400 मीटर के फाइनल में पहुंची।

पदक विजेता खिलाड़ियों को  मुख्य मंत्री श्री हेमंत सोरेन, खेल मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, खेल सचिव श्री मुकेश कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम , उपनिदेशक श्री राजेश कुमार, भोला नाथ सिंह,साझा के मणिकांत, देवेंद्र सिंह,नोडल पदाधिकारी उमेश लोहरा, कोच रजनीश कुमार, बबलू, प्रकाश सिंह बादल समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading