हॉस्टल खाली करने के आदेश सेचिंतित छात्र मिले सुदेश महतो से

रांची विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित एवं निराश छात्रों ने आज पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो से उनके बुकरू, रांची स्थित आवासीय कार्यालय में मिलकर गुहार लगाई। पीजी हॉस्टल नंबर-2 एवं यूजीसी हॉस्टल नंबर-3 में रहकर अध्ययनरत छात्रों ने सुदेश महतो को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी एवं आवास संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। उनलोगों ने छात्रहित में इस आदेश पर तत्काल रोक लगाने हेतु हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।छात्रों की बातें गंभीरता से सुनने के पश्चात सुदेश महतो ने उन्हें आश्वस्त किया कि आजसू पार्टी छात्रों के अधिकारों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आजसू का जन्म ही छात्र-युवा हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए हुआ है।उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए तथा छात्रों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना कोई कठोर कदम न उठाया जाए।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading