Uncategorized

रांची गोलीकांड में संजय सेठ की त्वरित पहल: घायल को बचाने के लिए बना ‘ग्रीन कॉरिडोर’

रांची: राजनीति में अक्सर यह आरोप लगता है कि नेता घटनाओं के बाद सिर्फ बयानबाजी तक सीमित रह जाते हैं। लेकिन मंगलवार को रांची में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ने एक अलग उदाहरण पेश किया। पंडरा इलाके में हुई गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद उनकी सक्रियता ने लोगों का ध्यान खींचा और उनकी संवेदनशीलता की सराहना हो रही है।

Uncategorized

8वां वेतन आयोग गठित, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लंबे इंतजार के बीच 8वें वेतन आयोग को लेकर सरकार ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है। पंकज चौधरी ने संसद में जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर 2025 को आयोग का गठन कर दिया गया है। इस आयोग को वेतन, भत्ते और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।

Uncategorized

भारतीय महिला हॉकी टीम की नवनीत कौर बनीं ‘प्लेयर ऑफ द ईयर’, शानदार प्रदर्शन से जीता दिल

भारतीय महिला हॉकी टीम की स्टार फॉरवर्ड नवनीत कौर को हॉकी इंडिया के आठवें वार्षिक अवॉर्ड्स 2025 में ‘प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला)’ के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवॉर्ड के तहत प्रदान किया गया।

Uncategorized

उलिहातू में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का ऐतिहासिक दौरा, बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातू गांव एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन यहां पहुंचे। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Uncategorized


*रांची जिले के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन*
=================
*शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सफल समापन, 2 लाख से अधिक छात्रों ने लिया भाग*
=================
*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची,  मंजूनाथ भजंत्री  वार्षिकोत्सव में हुए शामिल*
=================
*“पूर्व में केवल निजी विद्यालयों में ही एनुअल डे या वार्षिकोत्सव मनाने की परंपरा थी। लेकिन सरकारी विद्यालयों के छात्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है”:- उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची,  मंजूनाथ भजंत्री
*“झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई-नई योजनाएं ला रही है
*उप विकास आयुक्त राँची, सौरभ कुमार भुवनिया ने राजकीय मध्य विद्यालय, बरियातू में भाग लिया और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी  मंजूनाथ भजंत्री के दिशा-निर्देश पर आज रांची जिले के लगभग सभी 2000 से अधिक सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का सत्रांत वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर के 2 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कुल 30,000 से भी अधिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का मंचन हुआ, जिसमें नृत्य, गायन, नाटक, कविता पाठ और अन्य कलात्मक कार्यक्रम शामिल रहे।

सभी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के विभिन्न पदाधिकारियों तथा माननीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की।

*उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची मंजूनाथ भजंत्री हुए शामिल

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजूनाथ भजंत्री आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, नवीन आरक्षी, कांके रोड़ रांची में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “पूर्व में केवल निजी विद्यालयों में ही एनुअल डे या वार्षिकोत्सव मनाने की परंपरा थी। लेकिन सरकारी विद्यालयों के छात्रों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक उचित मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।”

उपायुक्त ने आगे कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र नियमित रूप से विद्यालय आएंगे और ड्रॉप-आउट की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। उन्होंने छात्रों द्वारा प्रस्तुत सभी कार्यक्रमों की भरपूर प्रशंसा करते हुए उन्हें “उत्कृष्ट” बताया। अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजें और उनकी पढ़ाई पर निरंतर ध्यान दें।

*“झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई-नई योजनाएं ला रही है*

उपायुक्त राभजंत्री ने राज्य सरकार की शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा, “झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई-नई योजनाएं ला रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य सभी बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र भी किसी से कम नहीं हैं।”

*अन्य प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति*

– उप विकास आयुक्त राँची, श्री सौरभ कुमार भुवनिया ने राजकीय मध्य विद्यालय, बरियातू में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पद्मश्री, श्री मुकुंद नायक भी शामिल हुए। उन्होंने भी इस कार्यक्रम की काफी सराहना की।

– प्रशासी पदाधिकारी, JEPC (झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद) ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, जगन्नाथपुर में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को प्रोत्साहित किया। 

जिले के अन्य विद्यालयों में भी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई।

**कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य* 

इस नई पहल के माध्यम से जिला प्रशासन निम्नलिखित लक्ष्यों को प्राप्त करना चाहता है: 
– सरकारी विद्यालयों के प्रति समाज और अभिभावकों में विश्वास बढ़ाना 

– ड्रॉप-आउट दर को शून्य के करीब लाना 

– सरकारी विद्यालयों में पढ़ने के फायदों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना 

– छात्रों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक चौमुखी विकास को प्रोत्साहित करना 

*यह आयोजन से छात्रों में सकारात्मक प्रभाव पडा*

इस भव्य आयोजन से पूरे जिले के छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा समाज में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सभी अब आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पूरे जोश और तैयारी के साथ आगे बढ़ने को उत्सुक

Uncategorized

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड की धमाकेदार शुरुआत, महिला फुटबॉल टीम ने सिक्किम को 11-0 से रौंदासबहेडलाइन:107 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में पदक के लिए तैयार, पहले ही मैच में…

Uncategorized

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ने की धमकी

दिल्ली | दिल्ली विधानसभा को आज बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए सुबह करीब 7:30 बजे मिली, जिसमें…

Jharkhand News Latest News ranchi Uncategorized

असम में अकेले दम दिखाएगा -JMM

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन तोड़कर अकेले चुनाव लड़ने का बड़ा फैसला लिया है। पार्टी असम की 19 सीटों पर अपने पारंपरिक चुनाव…

Uncategorized

गैस फील्ड को निशाना, ईरान, यूएस-इजरायल युद्ध नए स्तर पर कुवैत के अल अहमदी रिफाइनरी में एक हिस्से में काम रुका, रास लफान संयंत्र से 17% कम हुआ गैस निर्यात

गैस फील्ड को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान, यूएस-इजरायल युद्ध नए स्तर पर पहुंच गया है। गुरुवार रात यरूशलम और तेहरान में नए धमाके सुने गए। रिपोर्टों के मुताबिक यरूशलम में साइरन की आवाज सुनाई दी और आसमान में मिसाइलें देखी गईं।

Uncategorized

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की

झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।