मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की

झारखंड विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो से आज झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो को राज्य सरकार की ओर से प्रकाशित “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक तथा कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की। पुस्तक में राज्य सरकार की ओर से विगत जनवरी माह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में 11 सदस्य प्रतिनिधिमंडल के दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे का विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित है तथा कॉफी टेबल बुक में राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की समग्र जानकारी समाहित की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने संसदीय कार्य मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर एवं नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी को “JHARKHAND RISING A GLOBAL STORY” पुस्तक एवं कॉफी टेबल बुक सप्रेम भेंट की।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading