रांची | दिनांक: 5 जनवरी 2026
केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज किया गया। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी से प्रारंभ हुई है, जिसका आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्री आदित्य साहू एवं पूर्व मंत्री श्री अमर कुमार बाउरी द्वारा किया गया। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ चौधरी, नान्हे कच्छप (हाहप), प्रकाश लकड़ा (अध्यक्ष, आदिवासी बचाव संघर्ष समिति), चामू बैक (झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष, नामकुम), सुनील लकड़ा (बैंक ऑफ इंडिया ऑल इंडिया महासचिव), सबलू मुंडा (अध्यक्ष, चडरी पूजा समिति), पिंकू साहू, विजय शर्मा (प्रिंसिपल, निर्मला कॉन्वेंट हाई स्कूल), गोविंद उरांव, मुन्ना लकड़ा, शैलेश सिंह, गुड्डू मुंडा (अध्यक्ष, एदलहातू सरना समिति), मोनू राज (सचिव, झारखंडी कलाकार क्षेत्रीय सोसाइटी), पूर्व पार्षद नकुल तिर्की, अमूल कच्छप (समाजसेवी), प्रदीप कुजुर (पूर्व मुखिया, खिजरी), पर्रि कच्छप (समाजसेवी), सतीश मिंज, रवि सागर, सुमित टोप्पो, परमेश्वर लकड़ा, सुनील मुंडा, प्रकाश मंडा, सूर्यकांत मुंडा, अमृत मुंडा (छात्र नेता), विवेक तिर्की (अध्यक्ष, आदिवासी छात्र संघ), उत्तम मुंडा, सुनील महतो सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आज खेले गए पहले मैच में अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब और आदिवासी छात्रावास के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब ने जीत दर्ज की।
दूसरा मैच मुंडा राजा और पाहन ब्रदर्स के बीच खेला गया, जिसमें मुंडा राजा विजेता रहा।
इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच हुए मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट के जरिए अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आयोजकों ने बताया कि दिनांक 6 जनवरी 2026 को पहला मैच बांडा मुंडा फुटबॉल क्लब एवं वीर कोचा फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच निर्मल ब्रदर्स एवं एबीसीपी फुटबॉल क्लब के बीच होगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, मुख्य पाहन श्री जगलाल पाहन, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, मुन्ना हेंब्रम, रवि सागर, पवन लोहार, राजीव रंजन, सुनील केरकेट्टा, रमेश उरांव, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के विचारों और आदिवासी समाज की एकता को भी सशक्त रूप से आगे बढ़ा रही है।
