Jharkhand News ranchi

आदिवासी समाज को डिजिटल मंच से जोड़ने की पहल, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया “आदिनिवास ऐप” का शुभारंभ

रांची स्थित ऑड्रे हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने “आदिनिवास (Adinivaas) ऐप” का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह डिजिटल प्लेटफॉर्म देशभर के आदिवासी समाज को एक सूत्र में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Jharkhand News Latest News ranchi

पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग

झारखंड की राजधानी रांची में बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दी गई है। इसका आदेश जारी कर दी गई है।

Jharkhand News ranchi

27 नक्सलियों ने हथियारों के साथ किया सरेंडर

झारखंड में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब एक साथ 27 नक्सलियों ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

Crime Jharkhand News ranchi

अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, आरोपित सुपारी किलर गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता अनिल टाइगर हत्याकांड मामले में रांची पुलिस को सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे सुपारी किलर सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस बीच रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे कोलकाता से दबोच लिया।

Jharkhand News National ranchi

राँची: गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर सख्ती, 8 अप्रैल तक करना होगा आवेदन

राँची: जिला प्रशासन ने राजधानी राँची में संचालित सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार, कक्षा 1 से 8वीं तक चल रहे ऐसे सभी स्कूलों को 08 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से मान्यता के लिए आवेदन करना होगा।

Jharkhand News ranchi

मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा जयंती पर केन्द्रीय सरना समिति की फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

केन्द्रीय सरना समिति के तत्वावधान में मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज किया गया। यह प्रतियोगिता 3 जनवरी से प्रारंभ हुई है, जिसका आयोजन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में किया जा रहा है।

Jharkhand News Latest News ranchi

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती पर रांची में गरिमामय श्रद्धांजलि एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती के अवसर पर आज झारखंड जनाधिकार महासभा एवं मुण्डा सभा के संयुक्त तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में एक गरिमामय श्रद्धांजलि एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माण में मरांग गोमके के योगदान तथा आदिवासी अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण करना रहा।