रांची: भीषण गर्मी के बीच स्कूल टाइमिंग में बदलाव, 21 अप्रैल से लागू नया आदेश

रांची। राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार ने स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और निजी विद्यालयों में कक्षाओं के समय को संशोधित किया गया है।

नए आदेश के तहत कक्षा के.जी. से कक्षा 8 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चलेंगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी निर्धारित समय यानी सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे।

यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। प्रस्ताव को विभागीय सचिव की स्वीकृति मिल चुकी है।

आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों—निदेशक प्राथमिक शिक्षा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा, राज्य परियोजना निदेशक, सभी उपायुक्त एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading