झामुमो रांची जिला व महानगर संयोजक मंडली की बैठक में मेयर प्रत्याशी पर बनी सहमति, सुजीत विजय आनंद कुजूर होंगे उम्मीदवार

रांची। आज दिनांक 6 फरवरी 2026 को झामुमो रांची जिला एवं महानगर संयोजक मंडली की एक आवश्यक बैठक रातु रोड स्थित होटल कृष्ण इन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम ने की।

बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडिया, केंद्रीय सदस्य सह महानगर संयोजक मंडली सदस्य अंतू तिर्की, केंद्रीय सदस्य सह जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला व महानगर संयोजक मंडली सदस्य बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह, सोनू मुंडा, महानगर संयोजक मंडली सदस्य रामशरण तिर्की, बीरू साहू, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, मधु तिर्की, फरीद खान, प्रदीप मिर्धा, अनूप कुमार सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में रांची नगर निगम चुनाव 2026 के अंतर्गत रांची मेयर सीट की उम्मीदवारी पर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर पद के लिए दावेदारी देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं में रामशरण तिर्की, बीरू तिर्की, सुजीत विजय आनंद कुजूर, कैथरीना तिर्की, सुजीत कुजूर एवं अजीत लकड़ा शामिल रहे।

विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सभी की सर्वसम्मति से श्री सुजीत विजय आनंद कुजूर के नाम पर सहमति बनी। इस निर्णय का उपस्थित सभी सदस्यों ने स्वागत किया। इसके पश्चात संगठनात्मक एकता का परिचय देते हुए अन्य सभी दावेदारों ने निर्वाचन शाखा में जाकर मेयर पद की अपनी दावेदारी वापस ले ली

बैठक में समनूर मंसूरी, विक्की यादव, मृत्युंजय सिंह, शिवनंदन मिश्रा, नवीन चंचल, प्रदीप शर्मा, आदिल इमाम, संजय राय, नवीन तिर्की, सलमान अली, आयुष राज वर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी चुनाव में एकजुट होकर सफलता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading