नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मेयर पद के लिए 8 अभ्यर्थियों ने वापस लिया नाम, 11 मैदान में

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के तहत मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया गुरुवार, 06 फरवरी 2026 को संपन्न हुई। यह प्रक्रिया समाहरणालय के ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष में निर्धारित समयानुसार पूरी की गई। इस दौरान विधि मान्य नाम निर्दिष्ट कुल 08 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लिया।

नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थियों के नाम इस प्रकार हैं—

  1. अजीत लकड़ा
  2. कथरीना तिर्की
  3. बिरू तिर्की
  4. राजेन्द्र मुंडा
  5. रामशरण तिर्की
  6. सुजीत कुमार कुजूर
  7. सुनील फकीरा कच्छप
  8. संजय कुमार टोप्पो

नाम वापसी के बाद अब मेयर पद के लिए कुल 11 अभ्यर्थी अंतिम रूप से चुनाव मैदान में रह गए हैं।

अंतिम रूप से मेयर पद के अभ्यर्थी—

  1. रमा खलखो
  2. देवी दयाल मुंडा
  3. सोनू खलखो
  4. सुजाता कच्छप
  5. विनोद कुमार बड़ाईक
  6. प्रवीण कच्छप
  7. सुमन कांत तिग्गा
  8. किरण कुमारी
  9. सुरेंद्र लिंडा
  10. रौशनी खलखो
  11. सुजीत बिजय आनंद कुजूर

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को दिनांक 07 फरवरी 2026 को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्वाचन प्रशासन की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही सभी अभ्यर्थियों से आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading