रांची: निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर सीएम हेमंत सोरेन की हाई लेवल समीक्षा बैठक

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren ने शुक्रवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में दावोस में आयोजित World Economic Forum और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के दौरान हुए एमओयू की प्रगति की जानकारी अधिकारियों ने दी।

एमओयू को जमीन पर उतारने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि दावोस और यूके में हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारा जाए। उन्होंने कहा कि निवेश प्रस्तावों को तेज़ी से लागू करने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

इन सेक्टरों पर खास फोकस

सीएम सोरेन ने टेक्सटाइल, उच्च शिक्षा, फूड प्रोसेसिंग, आईटी, क्रिटिकल मिनरल और पर्यटन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन सेक्टरों में राज्य के लिए बड़े स्तर पर विकास और रोजगार की संभावनाएं मौजूद हैं।

टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार की बड़ी संभावना

टेक्सटाइल सेक्टर पर विशेष जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र रोजगार सृजन, खासकर महिलाओं के लिए, बेहद अहम साबित हो सकता है। उन्होंने इस दिशा में तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सकारात्मक संवाद

मुख्यमंत्री ने कहा कि दावोस मंच पर झारखंड ने खुद को निवेश के अनुकूल राज्य के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है, जिसका लाभ राज्य को आने वाले समय में मिलेगा।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading