सारंडा में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट गंभीर रूप से घायल, रांची एयर लिफ्ट

चाईबासा: सुरक्षा बलों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के दौरान सारंडा जंगल में बिछाए गए एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जंगल के दुर्गम मार्गों पर अचानक एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इस धमाके के दौरान सहायक कमांडेंट अजय मलिक गंभीर रूप से घायल हो गए।

धमाके के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा जवानों ने तुरंत इलाके को घेर लिया और किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए सुरक्षा उपाय किए। पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई। अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया और तलाशी अभियान जारी है, ताकि जंगल में कहीं और नक्सलियों की कोई और साजिश न हो।

रांची के राज हॉस्पिटल के लिए एयरलिफ्ट:
घायल अजय मलिक को घटनास्थल से तुरंत निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें रांची एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की गई। खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम अलर्ट मोड पर रखी गई थी। उन्हें जल्दी से रांची के राज अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए भेजा गया।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading