20 फरवरी को मधुबन के मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समारोह में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 फरवरी को गिरिडीह जिले के मधुबन पहुंचेंगे। वे “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

इस संबंध में गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने रांची में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें 20 फरवरी को आयोजित होने वाले समारोह में सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति प्रदान की और गिरिडीहवासियों को शुभकामनाएं दीं।

मधुबन में आयोजित यह समारोह आदिवासी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading