कल्पना सोरेन को मिला महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सम्मान


  BRICS Women Summit 2026 में ‘ट्रेलब्लेज़र अवार्ड’

नई दिल्ली/रांची, 23 मार्च 2026:
नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित ‘BRICS CCI WE Annual Women Summit & Felicitation 2026’ में गांडेय विधायक को प्रतिष्ठित Women Empowerment Trailblazer Award से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।


“यह सम्मान हर महिला के साहस और सपनों को समर्पित”

सम्मान प्राप्त करने के बाद ने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि झारखंड की हर “मंईयाँ” और देश-दुनिया की उन महिलाओं का सम्मान है, जो अपने परिवार, समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं व्यापार, खेल, विज्ञान, नवाचार और शासन जैसे क्षेत्रों में बाधाओं को पार कर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और देश के विकास को गति दे रही हैं।


हाशिए की महिलाओं को मुख्यधारा में लाने पर जोर

उन्होंने विशेष रूप से हाशिए पर रहने वाली महिलाओं की आवाज को सुनने और उन्हें अवसर उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।
के नेतृत्व में झारखंड में महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि उद्यमी और परिवर्तन की अग्रदूत के रूप में देखा जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमों के माध्यम से महिलाओं में आर्थिक आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है।


सशक्तिकरण में समान अवसर जरूरी”

अपनी हालिया लंदन यात्रा का उल्लेख करते हुए ने बताया कि जैसे संस्थानों में पढ़ रही झारखंड की छात्राओं का जुनून और संघर्ष उन्हें भविष्य के प्रति आश्वस्त करता है।
उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण केवल समावेश तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें निष्पक्षता और समान अवसर सुनिश्चित करना भी आवश्यक है।


कार्यक्रम में ये प्रमुख हस्तियां रहीं मौजूद

इस अवसर पर कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


यह सम्मान न केवल की उपलब्धि है, बल्कि झारखंड की महिलाओं के बढ़ते आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक-आर्थिक योगदान का भी प्रतीक है।


Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading