Jharkhand News Latest News ranchi

पंचम बजट सत्र के पहले दिन CM हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने उनका अभिनंदन किया।

Jharkhand News Latest News

नेमरा में नाइके बाबा चयन में शामिल हुए CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां संथाल समाज की पारंपरिक ‘कुठ कटी’ रीति से नाइके चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। सीएम के आगमन के बाद दोपहर में आमसभा शुरू हुई और वे चयन प्रक्रिया में प्रारंभ से अंत तक मौजूद रहे।

Jharkhand News Latest News ranchi

CM हेमंत सोरेन से विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत झारखंड के स्कॉलर्स की मुलाकात

रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विदेशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत झारखंड के विद्यार्थियों ने शिष्टाचार भेंट की।

Jharkhand News Latest News

20 फरवरी को मधुबन के मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समारोह में शामिल होंगे CM हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 20 फरवरी को गिरिडीह जिले के मधुबन पहुंचेंगे। वे “मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा 2026” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Jharkhand News Latest News ranchi

महिलाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर- मंत्री दीपिका पांडेय

झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) की शासी निकाय की 7वीं बैठक रांची स्थित एफएफपी भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की। बैठक में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए अहम निर्णय लिए गए।

Crime Jharkhand News Latest News

गढ़वा में भ्रष्टाचार पर बड़ी करवाई: ₹10 हजार रिश्वत मांगने के आरोप में राजस्व उप निरीक्षक निलंबित

झारखंड के गढ़वा जिला प्रशासन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व उप निरीक्षक शिवपत राम (अंचल कार्यालय भंडरिया) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देश पर की गई।

Jharkhand News Latest News ranchi

झारखंड में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला

झारखंड में 23 फरवरी को प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 16 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Latest News National

कांग्रेस पर CM हिमंता का कानूनी वार, 500 करोड़ की मानहानि याचिका दाखिल

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और बेबुनियाद करार देते हुए उनके खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह, भूपेश बघेल और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई के खिलाफ दायर किया गया है।

Jharkhand News Latest News ranchi

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती पर रांची में गरिमामय श्रद्धांजलि एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम आयोजित

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 123वीं जयंती के अवसर पर आज झारखंड जनाधिकार महासभा एवं मुण्डा सभा के संयुक्त तत्वावधान में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में एक गरिमामय श्रद्धांजलि एवं विचार-विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संविधान निर्माण में मरांग गोमके के योगदान तथा आदिवासी अधिकारों के लिए उनके ऐतिहासिक संघर्ष को स्मरण करना रहा।

Jharkhand News ranchi

केन्द्रीय सरना समिति द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी से

रांची। आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के पावन अवसर पर 3 जनवरी से आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की गई। यह प्रतियोगिता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी।