केन्द्रीय सरना समिति द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी से

रांची। आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के पावन अवसर पर 3 जनवरी से आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की गई। यह प्रतियोगिता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता की तैयारियों के तहत केन्द्रीय सरना समिति के मुख्य पहान श्री जगलाल पहान के द्वारा मैदान का पारंपरिक शुद्धिकरण (सोसोपड़ा) विधि-विधान के साथ संपन्न किया गया, जिससे आयोजन की पवित्र शुरुआत हुई।

प्रतियोगिता के पहले दिन, 3 जनवरी को खेले जाने वाले मुकाबले इस प्रकार होंगे—

पहला मैच: दीपक ब्रदर्स, बुढ़मू बनाम लकड़ा ब्रदर्स फुटबॉल क्लब

दूसरा मैच: मूटरु ब्रदर्स, संग्रामपुर बनाम सतियारी टोली

आज के कार्यक्रम में केन्द्रीय सरना समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से अध्यक्ष बबलू मुंडा, प्रधान महासचिव अशोक मुंडा, महासचिव महादेव टोप्पो, अमर टोप्पो, शशि टोप्पो, शंभू टोप्पो, सागर राणा, संदीप मंडल, शोभा कच्छप, किरण तिर्की, मुकेश मुंडा, संतोष मुंडा, आशीष मुंडा, महादेव मुंडा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

केन्द्रीय सरना समिति ने खेल प्रेमियों एवं समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading