Jharkhand News ranchi

केन्द्रीय सरना समिति द्वारा मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 3 जनवरी से

रांची। आज दिनांक 2 जनवरी 2026 को केन्द्रीय सरना समिति द्वारा आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म जयंती के पावन अवसर पर 3 जनवरी से आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की गई। यह प्रतियोगिता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में आयोजित की जाएगी।