पंचम बजट सत्र के पहले दिन CM हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत

झारखंड विधानसभा के पंचम बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया। विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने उनका अभिनंदन किया।

विधानसभा पहुंचने पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल और डीजीपी तदाशा मिश्रा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। औपचारिक स्वागत के साथ ही सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हुई, जिसमें राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading