तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का रांची आगमन
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रपति का राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अभिवादन कर स्वागत किया।
