रांची | 28 दिसंबर 2025
झारखंड के तीन दिवसीय दौरे पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज रांची आगमन हुआ। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर माननीय राष्ट्रपति का राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अभिवादन कर स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने माननीय राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह (मोमेंटो) भेंट किया।
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु अपने तीन दिवसीय झारखंड प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

