काँके (रांची)। रांची स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 46 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर लड़कों की प्रतियोगिताएँ रायपुर, हरिद्वार और रांची में आयोजित की गईं, जबकि लड़कियों की प्रतियोगिताओं का आयोजन नई दिल्ली में हुआ।

लड़कों का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा।
उसू (USU) में अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग में ओम मुंडा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अरविंद कुमार निखिल, पप्पू कुमार, प्रशांत कुमार और सक्षम शिरीन ने रजत पदक प्राप्त किया।
कराटे में अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग में भानु प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक, जबकि सत्यम राज्य पंडित ने रजत पदक जीता।
रेसलिंग में तेजस झा ने कांस्य पदक और तन्मय राज ने रजत पदक प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में पल्लव कुमार महतो ने रजत पदक जीता, जबकि जिमनास्टिक में आदित्य कुमार एवं मोहम्मद आमिर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

लड़कियों का प्रदर्शन भी काबिले-तारीफ रहा।
उसू में अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग में आयशा मिंज ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
कराटे अंडर-14, 17 एवं 19 वर्ग में खुशी पंडित ने स्वर्ण पदक जीता।
रेसलिंग में दिव्या प्रकाशनी और शताक्षी पांडे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
बॉक्सिंग अंडर-14 वर्ग में स्नेहा कुमारी और जिया कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किया।
खो-खो अंडर-17 वर्ग में आरफा जिया, दीप्ति कुमारी, जिज्ञासा कुमारी और अभिलाषा टोप्पो ने रजत पदक प्राप्त किया।

इस प्रकार विद्यार्थियों ने कुल 6 स्वर्ण, 11 रजत एवं 5 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
आज विद्यालय परिसर में प्राचार्या श्रीमती किरण यादव की अध्यक्षता में सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या ने खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया।
