सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने भुवनेश्वर पहुँची झारखंड रग्बी टीम

रांची। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड की 12 सदस्यीय सब जूनियर रग्बी टीम सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) पहुँच गई है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 20 एवं 21 जनवरी को कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।

टीम का नेतृत्व कोच डेविड मुंडा कर रहे हैं, जबकि टीम मैनेजर के रूप में अभिषेक तीङू खिलाड़ियों के साथ मौजूद हैं। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से सब जूनियर वर्ग की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता से पूर्व झारखंड टीम ने कड़ा अभ्यास एवं विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया है। खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा है। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

यह चैंपियनशिप उभरते खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे झारखंड में रग्बी खेल के विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading