रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने नगड़ी स्थित EVM वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रांची के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को नगड़ी स्थित ईवीएम (EVM) वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों का जायजा लिया गया।निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने वेयरहाउस की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के पालन पर जोर उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने उप निर्वाचन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा, रखरखाव और निर्धारित प्रक्रिया का पालन लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।उन्होंने अधिकारियों को वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लगातार बनाए रखने तथा आयोग के सभी मानकों का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए।
