सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने भुवनेश्वर पहुँची झारखंड रग्बी टीम
रांची। झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में झारखंड की 12 सदस्यीय सब जूनियर रग्बी टीम सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भुवनेश्वर (ओडिशा) पहुँच गई है। यह राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 20 एवं 21 जनवरी को कलिंग स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।
