राष्ट्रीय स्तर पर डीएवी स्पोर्ट्स में नीरजा सहाय डीएवी के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
काँके (रांची)। रांची स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डीएवी स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और झारखंड का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 46 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया।
