Jharkhand News Latest News ranchi

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने किया फाइलेरिया उन्मूलन मास ड्रग अभियान का शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने गुरुवार को नामकुम स्थित आईपीएच सभागार से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोई भी अभियान छोटा नहीं होता। अभियान और कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों तक यह संदेश पहुंचाया जाता है कि यह पहल उनके स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए है।

Jharkhand News Latest News National

सेरेंगसिया के अमर शहीदों को मुख्यमंत्री ने किया नमन, 398 करोड़ की 197 विकास योजनाओं की दी सौगात

आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक है। शूरवीरों की धरती सेरेंगसिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने अमर वीर शहीदों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए लोग एकत्रित हुए। यह अवसर हमें अपने वीरों के बलिदान, संघर्ष और उनके अधूरे सपनों को याद दिलाता है।

Jharkhand News Latest News ranchi

वार्ड 18 से पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने हजारों समर्थकों के साथ किया नामांकन

नगर निकाय चुनाव के तहत आज दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:00 बजे वार्ड संख्या 18 से पार्षद प्रत्याशी श्री सबलू मुंडा ने चडरी अखड़ा पूजा स्थल में माथा टेकने के बाद हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत के साथ समर्थक रांची के उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां श्री मुंडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Jharkhand News Latest News ranchi

नगर निकाय चुनाव: रांची मेयर पद के लिए भाजपा ने रोशनी खलखो पर जताया भरोसा, जल्द हो सकती है घोषणा

नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो को समर्थन देने का फैसला किया है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

Jharkhand News Latest News

आईआईटी (आईएसएम) धनबाद का देश के प्रतिष्ठित ‘वन टॉप्स’ सेमीकंडक्टर प्रोग्राम में चयन

धनबाद। आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग के लिए यह गर्व का क्षण है कि संस्थान की एक छात्र टीम को देशभर की टॉप 37 टीमों में शामिल किया गया है। इस टीम का चयन वीएलएसआई सोसाइटी ऑफ इंडिया (वीएसआई) के प्रतिष्ठित वन टॉप्स (वन टेप-आउट पर स्टूडेंट) प्रोग्राम के तहत हुआ है। इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में इंडस्ट्री-रेडी चिप डिजाइन टैलेंट तैयार करना है।

Latest News ranchi

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रांची सिटीजन फोरम की बैठक, वार्ड-32 में पेयजल संकट पर चिंता

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रांची के रातु रोड स्थित वार्ड संख्या–32 के टंगराकोचा में रविवार को रांची सिटीजन फोरम की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फोरम अध्यक्ष दीपेश निराला ने की।

Latest News ranchi

मतदाता लोकतंत्र का आधार, जागरूक और सतर्क होना आवश्यक : अलका तिवारी

राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि मतदाता लोकतंत्र का आधार होते हैं और लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए मतदाताओं का जागरूक एवं सतर्क होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने राज्यवासियों को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Jharkhand News Latest News National ranchi

**रांची में आरएसएस का जनजातीय संवाद : संघ प्रमुख बोले—

रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को झारखंड की राजधानी रांची स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में जनजातीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संवाद में बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए करीब एक हजार जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दोनों सत्रों में संघ प्रमुख मोहन भागवत स्वयं उपस्थित रहे।

Jharkhand News Latest News ranchi

नीरजा सहाय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रांची। नीरजा सहाय विद्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Jharkhand News Latest News

खूंटी में खाद्य एवं आपूर्ति योजनाओं के प्रचार के लिए जन जागरूकता रथ रवाना

खूंटी। खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर जिले में सरकारी योजनाओं के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय परिसर से जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।