वार्ड 18 से पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने हजारों समर्थकों के साथ किया नामांकन

रांची।
नगर निकाय चुनाव के तहत आज दिनांक 2 फरवरी 2026 (सोमवार) को दोपहर 1:00 बजे वार्ड संख्या 18 से पार्षद प्रत्याशी श्री सबलू मुंडा ने चडरी अखड़ा पूजा स्थल में माथा टेकने के बाद हजारों समर्थकों के साथ नामांकन जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक संगीत के साथ समर्थक रांची के उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां श्री मुंडा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इस मौके पर श्री सबलू मुंडा ने कहा कि वार्ड 18 की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी वार्ड 18 के लोग मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर हैं। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें जीताकर पार्षद बनाती है, तो वार्ड 18 की जनता को किसी भी मूलभूत सुविधा से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, नाली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा।

नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सुरेन्द्र लिंडा, संजय नायक, विक्की सोनी, बबलू खान, मनीष वर्मा, राजू लोहरा, सबलू खान, पिंकू साव, इश्तियाक अहमद लक्की, फिरोज अंसारी पप्पू, मुन्ना हुसैन, सूरज वर्मा, पनीर मुंडा, राम मुंडा, हरीश मुंडा, आनंद शंकर मुंडा, बिरसी देवी, खुशबू देवी, तारा देवी, लक्ष्मी कुमारी, आशा देवी, बसंती देवी, मैनी देवी, अशोक मुंडा, चुंनकी देवी, मुस्कान कुमारी, प्रिया देवी, बेबी देवी, अबू देवी, ममता देवी, उषा देवी, संगीता देवी, श्वेता कुमारी, कांची लिंडा, पम्मी देवी, चांची देवी, फुती मुंडा, सीमा मुंडा सहित नामित हेंब्रम, टिंकू कच्छप, चीकू लिंडा, आकाश मुंडा, अमनदीप मुंडा, विक्की मुंडा, विकास मुंडा, प्रदीप मुंडा, बजरंग मुंडा, मिनी देवी, विकास संगा, रितिक कुमार, नितेश वर्मा, रोहित वर्मा, अनुज वर्मा, रिशु वर्मा, राणा सिंह, शुभम कुमार, रिंकू लाल, दिलीप वर्मा, सुनील साहू, अभिजीत वर्मा, आयुष कुमार, अनमोल कुमार, विक्की वर्मा समेत वार्ड 18 के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और समर्थकों ने सबलू मुंडा के पक्ष में जोरदार नारेबाजी की।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading