झारखंड आंदोलन के महानायक और झारखंड राज्य की अस्मिता का प्रखर स्वर, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन जी को लोकसेवा के लिये मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किये जाने पर माननीय अध्यक्ष झारखंड विधान सभा रबींद्रनाथ महतो ने कहा कि यह सम्मान गुरुजी के त्याग और समर्पण की ऐतिहासिक स्वीकृति है।झारखंड के लिए गौरव का क्षण है।गुरुजी का जीवन सादगी, संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है। एक आंदोलनकारी से मुख्यमंत्री तक का उनका सफर जनविश्वास और जनसंघर्ष की जीवंत गाथा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा हमेशा यह साबित करता रहा कि सतत संघर्ष से ऐतिहासिक बदलाव संभव है।यह सम्मान झारखंड के संघर्ष का सम्मान है। अलग झारखंड राज्य के निर्माण ,झारखंडियों को उनके हक-अधिकार दिलाने में गुरुजी का योगदान इतिहास में अमिट है। उनका संघर्ष और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
*******************************
