महापौर ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया

रांची। रांची नगर निगम की महापौर रोशनी खलखो ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।

वार्ड नंबर पांच अंतर्गत बूटी मोड़ में आश्रय गृह निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी वार्ड में पीएचईडी कॉलोनी स्थित मेड फर्स्ट अस्पताल के पास पाथवे एवं पीसीसी पथ निर्माण कार्य की भी आधारशिला रखी गई। इसके अलावा वार्ड नंबर चार में मोराबादी स्थित कुसुम विहार में (जी प्लस टू) पुस्तकालय निर्माण कार्य तथा वार्ड नंबर 02 अंतर्गत मोरहाबादी स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के समीप वेंडिंग जोन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

महापौर ने कहा कि ये सभी कार्य जरूरतमंदों की सेवा का एक छोटा सा प्रयास हैं। उन्होंने बताया कि कार्य पूर्ण होने के बाद आश्रय गृह जरूरतमंदों के लिए सहारा बनेगा, वहीं पाथवे और सड़क निर्माण से राहगीरों की आवाजाही आसान होगी। मोरहाबादी क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनने से फुटपाथ दुकानदारों को सुविधाएं मिलेंगी और स्वच्छता भी सुनिश्चित होगी। वहीं पुस्तकालय का निर्माण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी साबित होगा, जहां वे शांत वातावरण में अध्ययन कर सकेंगे।

इस अवसर पर उप महापौर नीरज कुमार, वार्ड संख्या 02 की पार्षद सविता कच्छप, वार्ड संख्या 04 के पार्षद अमित मुंडा, वार्ड संख्या 05 के पार्षद अवधेश बैठा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading