ranchi

राज्यपाल से मिला झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ का शिष्टमंडल, नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज जीतने पर खिलाड़ियों को दी बधाई

रांची। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज झारखण्ड बधिर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में प्रतिभावान खिलाड़ियों के एक शिष्टमंडल ने लोक भवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान शिष्टमंडल ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि विषम परिस्थितियों एवं सीमित संसाधनों के बावजूद टीम के खिलाड़ियों ने निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। खिलाड़ियों ने ‘तृतीय टी-20 नेपाल डीफ क्रिकेट टूर सीरीज ऑफ इंडिया 2026’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया है।

Jharkhand News

पलामू के हरिहरगंज में BJP-NDA की जीत पर जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां

झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।