राँची | झारखण्ड के लोक भवन में आज एक साहित्यिक आयोजन के दौरान माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लेखक चंद्रेश्वर द्वारा लिखित पुस्तक ‘पुनर्नवा’ का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने लेखक को इस महत्वपूर्ण कृति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ‘पुनर्नवा’ जैसी साहित्यिक रचनाएँ समाज को नई दिशा देने के साथ-साथ पाठकों के लिए प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध होती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक व्यापक रूप से सराही जाएगी।
कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें झारखण्ड विधानसभा सदस्य सी.पी. सिंह, पूर्व लोकसभा सांसद रविन्द्र राय तथा पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल थे।
यह आयोजन राज्य की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
