मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कल (21 मार्च 2026) को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष श्री अजय तिर्की, श्री राहुल उरांव, श्रीमती नीमा तिर्की, श्रीमती सुषमा रानी भगत, श्री मुन्ना उरांव, श्री सचिन कच्छप, श्री बबलू उरांव, श्री लक्ष्मी नारायण मुंडा, श्री अमित मुंडा, श्री सुनील टोप्पो, श्री बाबूलाल महली, श्री कमिश्नर मुंडा और श्री विजय कच्छप समेत कई और सदस्य शामिल थे।
सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात की
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च – 2026 को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रण पत्र दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष श्री विश्वास उरांव, श्री कमल मुंडा, श्री रोहन कच्छप, श्री आशुतोष गोस्वामी, श्री सुधीर मिंज और श्री बसंत टोप्पो शामिल थे।
