रांची, ब्राम्बे। आज अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का कार्यक्रम रिमझिम वॉटर किंगडम एंड रिसॉर्ट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. तोगड़िया ने हिंदू सनातनियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति ही एक ऐसा धर्म है जो धरती, आकाश, पेड़-पौधों एवं प्रत्येक जीव की पूजा करता है। उन्होंने समाज में मतभेद फैलाने वाली शक्तियों से सावधान रहने की बात कही तथा विशेष रूप से जनजातीय समाज को ऐसी शक्तियों से दूर रहने की सलाह दी।
इस अवसर पर लोहरदगा के पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन ही सत्य और शाश्वत है। उन्होंने जनजातीय समाज से आह्वान किया कि वे किसी भी प्रकार के षड्यंत्र से सतर्क रहें और सनातन की शक्ति को पहचानें।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ऋषि नाथ शाहदेव ने समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने सरना और सनातन परंपरा की समानता का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों एक ही सांस्कृतिक धारा के प्रतीक हैं। साथ ही उन्होंने गैर-जनजातीय समाज के लोगों से सरहुल पूजा में भाग लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में रिमझिम वॉटर किंगडम एंड रिसॉर्ट के जितेंद्र कुमार ने झारखंड की राजधानी में आगमन के लिए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भगवद गीता भेंट स्वरूप प्रदान की। वहीं महली समाज के कोषाध्यक्ष अशोक महली ने घासी राम की नागपुरी रचनाओं का संग्रह भेंट किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनुनय मंत्री, पवन कुमार, अशोक लाल, विकास दुबे, मुकेश कुमार, छोटन महली, विकास रॉय एवं अरविंद सिंह सहित कई लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
