केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में सादर सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कल (21 मार्च 2026) को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली, रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।
