झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने औपचारिक मुलाकात की।
इस अवसर पर वाघेला ने मुख्यमंत्री को एक विशेष तस्वीर भेंट की। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है, जब दिशोम गुरु शिबू सोरेन और वे एक ही कार्यकाल में साथ सांसद रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस यादगार तस्वीर के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुलाकात के दौरान विधायक मथुरा प्रसाद महतो भी उपस्थित रहे।
