रांची में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 9 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कैबिनेट बैठक शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन में प्रारंभ होगी। बैठक में ऊर्जा, पथ, कृषि सहित राज्य के कई महत्वपूर्ण विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, जिन पर स्वीकृति मिलने की संभावना है।
कैबिनेट बैठक को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं राज्य के समग्र विकास से जुड़े कई अहम निर्णयों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में विशेष उत्सुकता बनी हुई है।

