मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष 2026 की दी शुभकामनाएं

रांची
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सभी अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए नववर्ष की शुभकामनाओं के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि नववर्ष नए संकल्प, नई ऊर्जा और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ने का संदेश देता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सकारात्मक सोच और दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ सभी मिलकर राज्य के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 झारखंड की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर सिद्ध हो, इस लक्ष्य के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ेगी। शासन-प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से झारखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव बनेगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों में राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, जेएसएलपीएस के सीईओ श्री अनन्य मित्तल, अपर सचिव उद्योग श्रीमती प्रीति रानी, अपर सचिव वित्त श्री धनंजय सिंह, अपर सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता श्रीमती सीता पुष्पा, निदेशक सामाजिक सुरक्षा श्री विजय कुमार सिंह, उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां श्री नीतीश कुमार सिंह तथा उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज शामिल थे।

वहीं पुलिस अधिकारियों में डीजी होमगार्ड श्री एम. एस. भाटिया, डीआईजी दुमका श्री अमर लकड़ा, एसपी लोहरदगा श्री सादिक अनवर रिज़वी, एसपी सरायकेला-खरसावां श्री मुकेश कुमार लुनायत, एसपी गोड्डा श्री मुकेश कुमार, एसपी गुमला श्री हारिश बिन जमां, एसपी खूंटी श्री मनीष टोप्पो, एसपी ट्रेनिंग सेंटर मुसाबनी श्री विजय आशीष कुजूर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading