त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन, अतिरिक्त कोच, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की है। रांची, हटिया और अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया, 24×7 वॉर रूम, अतिरिक्त टिकट काउंटर और विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जानिए किन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें और क्या-क्या बदलेगा।
Tribal Plus News
रांची: दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन के साथ-साथ कोच की संख्या बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था की जा रही है। त्योहारी सीजन में ट्रेनों के परिचालन, स्टेशन प्रबंधन, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं की लगातार निगरानी की जाएगी। इसके लिए 24 घंटे वॉर रूम भी सक्रिय रहेगा। यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हुए रांची रेल मंडल से और रांची होकर कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।
अजमेर–रांची–अजमेर साप्ताहिक पूजा स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09619 अजमेर–रांची का परिचालन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को होगा। कुल 9 ट्रिप चलेंगी।
- वापसी में ट्रेन संख्या 09620 रांची–अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। कुल 9 ट्रिप होंगी।
रांची–अलीपुरद्वार–रांची साप्ताहिक पूजा स्पेशल
- ट्रेन संख्या 08661 रांची–अलीपुरद्वार 12 अक्टूबर से 9 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कुल 5 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 08662 अलीपुरद्वार–रांची 14 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। कुल 5 ट्रिप।
रांची–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल
- ट्रेन संख्या 02877 रांची–आनंद विहार टर्मिनल 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। कुल 9 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार टर्मिनल–रांची 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। कुल 9 ट्रिप।
सांतरागाछी–अजमेर–सांतरागाछी साप्ताहिक स्पेशल
यह ट्रेन रांची होकर चलेगी।
- ट्रेन संख्या 08611 सांतरागाछी–अजमेर 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कुल 12 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 08612 अजमेर–सांतरागाछी 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। कुल 12 ट्रिप।
हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा स्पेशल
- ट्रेन संख्या 08609 हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। कुल 3 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 08610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–हटिया 13 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कुल 3 ट्रिप।
हटिया–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु स्पेशल
- ट्रेन संख्या 08637 हटिया–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु 14 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। कुल 5 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 08638 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु–हटिया 16 अक्टूबर से 13 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। कुल 5 ट्रिप।
पटना–चर्लपल्ली–पटना स्पेशल, रांची होकर
- ट्रेन संख्या 03253 पटना–चर्लपल्ली 21 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार और बुधवार को चलेगी। कुल 21 ट्रिप।
- वापसी में ट्रेन संख्या 03254/03255 चर्लपल्ली–पटना 23 सितंबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। कुल 21 ट्रिप।
स्थानीय यात्रियों के लिए भी अतिरिक्त ट्रेन
स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया–बानो और बानो–हटिया के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं।
- 08631 हटिया–बानो अनारक्षित स्पेशल: 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन। कुल 91 ट्रिप।
- 08632 बानो–हटिया अनारक्षित स्पेशल: 1 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रतिदिन। कुल 91 ट्रिप।
इन ट्रेनों में बढ़ी कोच की संख्या
यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनों में जून 2026 के पहले सप्ताह से स्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।
- 18603/18604 रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस: 1 स्लीपर और 3 AC-3 टियर कोच बढ़ाए गए। कुल कोच 17 से बढ़कर 21।
- 18619/18620 रांची–गोड्डा–रांची एक्सप्रेस: 2 AC-3 टियर कोच बढ़ाए गए। कुल कोच 20 से बढ़कर 22।
- 18631/18632 रांची–चोपन–रांची एक्सप्रेस: 1 स्लीपर और 3 AC-3 टियर कोच बढ़ाए गए। कुल कोच 14 से बढ़कर 18।
- 18635/18636 रांची–सासाराम–रांची एक्सप्रेस: 1 AC चेयर कार कोच बढ़ाया गया। कुल कोच 14 से बढ़कर 15।
- 18640/18639 रांची–आरा–रांची एक्सप्रेस: 1 स्लीपर, 3 AC-3 टियर और 1 AC-2 टियर कोच बढ़ाया गया। कुल कोच 15 से बढ़कर 20।
स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की विशेष व्यवस्था
त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रांची रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
RPF, GRP और अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रवेश और निकास क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी। संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।
स्टेशन परिसर की निगरानी CCTV कैमरों के माध्यम से भी की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल रेलवे कर्मचारियों या सुरक्षा कर्मियों को दें।
होल्डिंग एरिया में यात्रियों को मिलेगी सुविधा
अधिक भीड़ वाले दिनों में यात्रियों को ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर जाने से पहले निर्धारित होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रूप से रखा जाएगा। इन क्षेत्रों में बैठने, पेयजल, प्रकाश, पंखे/वेंटिलेशन और ट्रेन से जुड़ी जानकारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इससे प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
24×7 सक्रिय रहेगा वॉर रूम
त्योहारी सीजन के दौरान यात्री सुविधाओं और ट्रेनों के परिचालन की निगरानी के लिए 24×7 वॉर रूम सक्रिय रहेगा।
वॉर रूम से ट्रेनों के परिचालन, यात्री भीड़ और स्टेशन व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाएगी। किसी भी आकस्मिक स्थिति में संबंधित विभागों के साथ तत्काल समन्वय कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
वॉर रूम संपर्क नंबर: 9835921955
रांची और हटिया स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर
यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त टिकट और UTS काउंटर संचालित किए जाएंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।
रांची और हटिया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर प्रवेश, निकास, प्लेटफॉर्म और फुट ओवरब्रिज क्षेत्रों में विशेष भीड़ प्रबंधन किया जाएगा। जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग और यात्री मार्गों का नियमन भी किया जाएगा।

ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी PA सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और अन्य सूचना माध्यमों से लगातार उपलब्ध कराई जाएगी।
प्लेटफॉर्म टिकट अब 20 रुपये का
अनावश्यक भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रांची और हटिया स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये की जाएगी।
यह व्यवस्था 10 अक्टूबर 2026 से 29 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी।
कुछ स्पेशल ट्रेनों के लिए वैकल्पिक ठहराव
दक्षिण दिशा की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा और हटिया स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए वैकल्पिक ठहराव की व्यवस्था की गई है।
हटिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल और हटिया–सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु स्पेशल का बलसिरिंग, गोविंदपुर रोड और बानो स्टेशनों पर वैकल्पिक ठहराव दिया गया है।
रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार भी खुलेगा
रांची स्टेशन का दक्षिणी प्रवेश द्वार 10 अक्टूबर 2026 यानी महालया के दिन से आंशिक रूप से खोला जाएगा।
मांग के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 6 से शुरू होने वाली ट्रेनों का संचालन भी किया जाएगा।
इसे भी देखे- Jharkhand SIR Protest: JMM का प्रदर्शन, ऊंट पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ता
रेलवे की यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचें। स्टेशन आने से पहले ट्रेन के निर्धारित समय और प्लेटफॉर्म की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।
यात्रियों से अपने सामान की निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा कर्मियों को देने की अपील की गई है।
साथ ही यात्रियों से स्टेशन और ट्रेन में रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है।
