Jharkhand Mukti Morcha ने बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई वृद्धि के विरोध में गुरुवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन किया। इसी क्रम में रांची जिला कमिटी की ओर से Subhash Chandra Bose Park में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ता हाथों में गैस सिलेंडर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
पार्टी के रांची जिला संयोजक प्रमुख Mustaq Alam ने कहा कि छोटे और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से गरीब, मध्यम वर्ग और छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, ठेला-खोमचा संचालकों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके कारण आम लोगों का जीवन कठिन होता जा रहा है। मुस्ताक आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीबों की थाली से रोटी छीनी जा रही है।
