रांची के मोरहाबादी मैदान में 1 से 7 अक्टूबर तक एक्सपो उत्सव 2026 होगा। 400 स्टॉल, नाइट मार्केट, प्रतियोगिताएं और लाइव बैंड होंगे।
Tribal Plus News
रांची में दिनांक 1 अक्टूबर से युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की शुरूआत । यह उत्सव आज से 7 अक्टूबर तक स्थानीय मोराबादी मैदान में आयोजित होगी । इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है । इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते है ।
दिनांक 30 सितम्बर को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने बताया की सात दिनों के इस उत्सव में कुल 400 स्टॉल्स देश के वभिन्न शहरो से लगेंगे, जिसमे बड़े ब्रांड्स, स्टार्ट अप्स, ऑटोमोबाइल्स, ड्राई फ्रूट्स इत्यादि स्टॉल्स लगेंगे, औरतो के लिए एक समर्पित पिंक हेंगर लगा है, जिसमे सिर्फ महिला उद्यमियों को स्टाल्स दिया गया है, बच्चो के लिए एम्यूजमेंट पार्क है, जिसमे तरह तरह के झूले लगे हुए है ।
महिलाओं और बच्चों के लिए खास इंतजाम
एक्सपो के दौरान प्रेमिसेस में प्रतिदिन प्रतियोगिताएं होंगे, आज बच्चो के लिए जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, जिसमे बच्चो द्वारा अनेक प्रकार के व्यंजन बनाये जाएंगे एवं पुरस्कृत किये जाएंगे, दिनांक 2 ओक्टुबर को चित्रकला प्रतियोगिता, ट्रेसर हंट एवं तम्बोला का आयोजन किया जाएगा, जिसमे सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा, दिनांक 3 अक्टूबर को डॉग शो एवं वौइस् ऑफ़ एक्सपो, दिनांक 4 अक्टूबर को एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता एवं आखरी दिन दिनांक 7 अक्टूबर को योगा प्रतियोगिता एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो का आयोजन किया जाएगा । इस बार क्यू आर कोड के मदद से एक्सपो के दौरान जो इवेंट्स हो रहे है, उसमे रजिस्टर कर सकते है एवं एंट्री टिकट भी बुक कर सकते है ।
3 अक्टूबर को नाइट मार्केट
इस बार रांची वासियो के लिए दिनांक 3 अक्टूबर को नाइट मार्केट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमे रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक सभी स्टाल्स खुले रहेंगे एवं लाइव बैंड भी होगा, दिनांक 6 अक्टूबर को भजन जैमिंग का आयोजन होगा जिसमे बाहर से आये कलाकार मधुर भजन प्रस्तुत करेंगे ।

कई ब्रांड्स जुड़े रहे गे
‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है ।
इसे भी देखे- करम पर्व: जावा से करम डाली तक, प्रकृति और संस्कृति का अनोखा उत्सव | Jharkhand
पत्रकार सम्मलेन में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके संयोजक जेसी सिद्धार्थ चौधरी थे, रांची चैप्टर के मिडिया प्रभारी जेसी रवि सामोता, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस) शामिल थे । यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई ।
