झारखंड कैबिनेट की बैठक 24 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार बैठक दोपहर 2 बजे अथवा विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद, जो भी बाद में हो, आयोजित की जाएगी।
बैठक झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं, जिन पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी।
