पूर्व वित्त मंत्री और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे

रामेश्वर उरांव झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय, ईडी ने जांच तेज कर दी है। इस संबंध में पूछताछ के लिए राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव ईडीकार्यालय पहुंचे हैं। इससे पहले उन्हें 30 जून को समन भेजा गया था। तब उन्होंने जरूरी दस्तावेज तैयार करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था। इसके बाद ईडी ने दूसरा समन जारी कर उन्हें 7 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया। सोमवार को राज्य के पूर्व वित्त व उत्पाद मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय में पेश हुए। ईडी अधिकारियों ने उनसे भी कई घंटे तक पूछताछ की।

Leave a Reply

Discover more from Tribal Plus News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading